चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आठ विभागों में लिंक अधिकारी तैनात किए हैं। संबंधित अधिकारी प्रशासनिक सचिवों की अनुपस्थिति के समय काम-काज को देखेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पत्र जारी किया है। इसमें चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1 तैनात किया है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 तैनात किया है। इसी तरह से उच्च शिक्षा विभाग के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया है। इनके अलावा भी दूसरे अधिकारियों को तैनाती दी गई है। ब्यूरो