चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) भूगोल की 8 जून 2025 को आयोजित स्कीनिंग टेस्ट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसी तरह से सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) अर्थशास्त्र के लिए एक जून 2025 को हुई परीक्षा और 15 जून को आयोजित सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) कंप्यूटर साइंस के स्क्रीनिंग टेस्ट का भी परिणाम घोषित किया गया है। ब्यूरो