फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: वायु सेना भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, जींद के चार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार; इनमें दो प्रॉक्सी उम्मीदवार

Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जींद

सार

इनमें से दो ने प्रॉक्सी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा दी, जबकि दो अन्य ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल का प्रयास किया। चेन्नई के अवाडी स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर दो अगस्त को यह परीक्षा परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में जींद जिले के चार युवक चेन्नई में गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से दो ने प्रॉक्सी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा दी, जबकि दो अन्य ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल का प्रयास किया। चेन्नई के अवाडी स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर दो अगस्त को यह परीक्षा परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन


परीक्षा में करीब 1800 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जांच के दौरान एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा देने वाले युवक के चेहरे में अंतर मिला। उसकी पहचान जींद के गौरव के रूप में हुई जो अमन कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। जींद का अनिल भी सुनील के स्थान पर परीक्षा देता पाया गया। थुआ गांव के सावन और रामना पट्टी के दीपक पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल कराने का आरोप है।

तलाशी में आरोपियों के पास से सिम-इनेबल्ड जीएसएम ईयरपीस, ब्लूटूथ डुअल सिम जीएसएम बॉक्स और अन्य उपकरण बरामद हुए। परीक्षा केंद्र में लगे सिग्नल जैमर के कारण ये उपकरण काम नहीं कर सके। आरोपियों ने बताया कि उन्हें प्रॉक्सी या नकल में मदद के लिए 50 हजार रुपये एडवांस मिले थे।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना की जांच के बाद चारों को तमिलनाडू पुलिस को सौंपा गया। एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तमिलनाडू पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इधर, जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जिले से कोई युवक पकड़ा गया है तो उसके बारे में पता किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें