फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ज्योतिसर में पहली बार होंगे गीता जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 5 से 25 दिसंबर तक चलेगा महोत्सव, 14 से 20 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर में होंगे मुख्य आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2026 इस बार नए आकर्षण के साथ आयोजित होगा। महोत्सव में पहली बार गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अभी तक मुख्य सांस्कृतिक आयोजन ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग तक सीमित रहते थे। इस बार दोनों तीर्थों पर देश-विदेश के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव 5 से 25 दिसंबर तक चलेगा जबकि 14 से 20 दिसंबर तक मुख्य आयोजन होंगे।

चंडीगढ़ से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो और गीता का संदेश दुनियाभर तक पहुंचाया जाए। मुख्य आयोजनों में हरियाणा पवेलियन, सरस मेला, शिल्प मेला, गीता सेमिनार, सांस्कृतिक संध्याएं और लाइट एंड साउंड शो शामिल होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के दर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। सूफी, बॉलीवुड और हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ विदेशी सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुतियां देंगे। सभी कार्यक्रम गीता की थीम पर आधारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अध्यायों पर बनेंगे 18 द्वार

महोत्सव में गीता के 18 अध्यायों पर आधारित 18 द्वार बनाए जाएंगे। थीम पवेलियन में आधुनिक तकनीक से गीता के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। ज्योतिसर के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण ब्रह्मसरोवर पर लगी एलईडी स्क्रीन पर होगा। यहां पर्यटकों के लिए रोशनी, बैठने, पेयजल, सफाई और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें