फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कर्मचारी होंगे मालामाल: पांच लाख कर्मियों और पेंशनर्स को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा

Fri, 17 Jan 2025 09:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के पांच लाख नियमित कर्मचारी और पेंशनर्स खूब मालामाल होंगे। क्योंकि प्रदेश के कर्मियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का फायदा मिलेगा। एक जनवरी 2026 से इस वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन
rupees new - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करीब पांच लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलेगा। इनमें करीब 2.75 लाख नियमित कर्मचारी हैं और 2.35 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। एक जनवरी 2026 से इस वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की संभावना है। केंद्रीय कर्मचारियों पर यह सिफारिशें लागू होने के बाद राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में इस वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को वेतनमान और पेंशन सुविधाएं देने की प्रक्रिया शुरू करेंगी।

विज्ञापन


हरियाणा में इस समय प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतनमान और पेंशन मिल रहे हैं। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के बाद प्रदेश के सरकारी खजाने पर करीब साढ़े छह हजार करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ा था। अब आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद राज्य के सरकारी खजाने पर करीब 9 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ने की संभावना जताई जा रही है। गौर हो कि हरियाणा पहले से ही 3 लाख करोड़ से अधिक का कर्जदार है। खासतौर पर विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरते रहे हैं।

समय से लागू करें सिफारिशें : लांबा
भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार और आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने आठवें वेतन आयोग के गठन के फैसले की सराहना की है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को काफी देरी से लागू किया गया था। केंद्रीय कर्मचारियों पर आठवां वेतनमान लागू होने के बाद इसे देश की 24 राज्य सरकारों द्वारा अपने यहां लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ ने किया स्वागत
भारतीय मजदूर संघ ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के फैसले का स्वागत किया है। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष व ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड हरियाणा सरकार व न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड हरियाणा सरकार के सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि इसके लिए सम्पूर्ण श्रमिक वर्ग धन्यवादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें