फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक हादसा : मृतकों के परिजनों को 10 लाख व घायलों को 2 लाख की सहायता राशि की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में हुए हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं उन्हें सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हादसे की विस्तृत जांच जिला उपायुक्त की ओर से की जाए और जान-माल के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें