अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की अनेक लंबित मांगों के समाधान के बारे में बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले एसोसिएशन के सैकड़ों राज्य पदाधिकारी मिशन निदेशक कार्यालय पर सोमवार को उपवास व रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के हल के बारे में अपील करेंगे। एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य, उप प्रधान सुदेश रानी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की अनेक मांगों व कैडर की अनेक समस्याओं को लेकर संघर्षरत है।