चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर सोमवार देर शाम सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का फर्जी नोटिफिकेशन जारी हो गया। इस नोटिफिकशन में दो मई से ग्रुप सी के लिए पंजीकरण करने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, इसमें परीक्षा की तारीख निर्धारित नहीं थी। इस पर हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक आईडी पर फर्जी नोटिफिकेशन का जानकारी पोस्ट कर युवाओं को आगाह किया।
चेयरमैन ने पोस्ट में लिखा कि सभी काफी समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसकी सराहना करता हूं। जल्द ही यह लंबा अंतराल खत्म होगा और आयोग की तरफ से सीईटी-2025 की नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आप सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें और ऐसे फर्जी नोटिफिकेशन से सावधान रहें। ब्यूरो