फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी चीनी से त्योहारी सीजन में जनता पर पड़ेगा 36 हजार करोड़ का बोझ : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



एथेनॉल उत्पादन में गन्ने से जुड़े 32% संसाधन इस्तेमाल होने से महंगी हुई चीनी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि त्योहारी सीजन में चीनी के दाम 45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 से 75 रुपये तक पहुंच गए हैं। त्योहारी सीजन अगस्त से नवंबर के चार महीनों में महंगी चीनी से आम लोगों पर करीब 36 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह जमाखोरों और कालाबाजारियों को फायदा पहुंचाने वाला कदम है।

चंडीगढ़ में जारी बयान में सुरजेवाला ने कहा कि 2025-26 में चीनी का शुरुआती भंडार 50 लाख टन रहा जो पिछले साल के 80 लाख टन से 30 लाख टन कम है। भारतीय चीनी एवं जैव-ईंधन निर्माता संघ के अनुसार इस वर्ष उत्पादन 275 लाख टन रहा जबकि सरकार ने 343 लाख टन उत्पादन का अनुमान बताया था। देश में सामान्य मासिक खपत 24 लाख टन है जो अगस्त से नवंबर के त्योहारों के दौरान बढ़कर 30 लाख टन हो जाती है। इस अवधि में कुल 120 लाख टन खपत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 अगस्त को 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात का फैसला लिया लेकिन ब्राजील से इसे आने में 50-60 दिन और शोधन में 10-15 दिन लगेंगे। ऐसे में इसका बाजार में पहुंचना नवंबर के अंत तक संभव है। नवंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच एथेनॉल उत्पादन में गन्ने से जुड़े 32 प्रतिशत संसाधन इस्तेमाल होना चीनी की कमी और महंगाई का कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें