चंडीगढ़। हरियाणा जज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला न्यायालय रोहतक में आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और न्यायिक अधिकारियों की सेवा-स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय तेवतिया ने की। एसोसिएशन के सचिव शेर सिंह ने बताया कि बैठक में न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन, उनके लिए हाउसिंग सोसाइटी की स्थापना, विभागीय परीक्षा समाप्त करने तथा सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इन विषयों पर मौजूद पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए और इस बात पर सहमति बनी कि न्यायिक अधिकारियों से जुड़े इन मुद्दों को एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर उठाया जाएगा, ताकि न्याय व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। ब्यूरो