फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अब हर बच्चे को मिलेगी किताब, शिक्षा विभाग हर जिले में चलाएगा रैशनलाइजेशन

Wed, 08 Oct 2025 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमर उजाला ने 24 सितंबर को बच्चों को किताबें नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अब निदेशालय के मुताबिक कई स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों का अत्यधिक भंडार है, जबकि कुछ स्कूलों में किताबों की भारी कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
books - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्कूलों में नई शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किताबों के वितरण में असंतुलन को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने सभी जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने जिलों में किताबों का पुनर्वितरण (रैशनलाइजेशन) सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 24 सितंबर को बच्चों को किताबें नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अब निदेशालय के मुताबिक कई स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों का अत्यधिक भंडार है, जबकि कुछ स्कूलों में किताबों की भारी कमी बनी हुई है। विभाग ने जिलों को आदेश दिया है कि पहले ब्लॉक स्तर पर जिन स्कूलों के पास अतिरिक्त किताबें हैं, उनका बफर स्टॉक एकत्र किया जाए और जरूरतमंद स्कूलों में तत्काल बांटा जाए।

यदि किसी जिले में किताबों की आवश्यकता पूरी हो जाने के बाद भी अतिरिक्त स्टॉक बचता है, तो उसे उन जिलों के साथ साझा किया जाए जहां कमी बनी हुई है। शिक्षा विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि सत्र की शुरुआत में ही हर विद्यार्थी तक आवश्यक किताबें पहुंच सकें।
विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को किताबों की कमी न झेलनी पड़े। निदेशालय ने जिला अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है कि किस ब्लॉक में कितनी किताबों की कमी या अधिकता है। यह निर्देश निदेशक सामान्य प्राथमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कदम हर छात्र तक किताब अभियान को गति देगा और शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें