फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पहली से तीसरी तक के बच्चों का मूल्यांकन 22-23 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन हिंदी व दूसरे दिन गणित विषय का होगा मूल्यांकन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों का आधार मूल्यांकन 22 और 23 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है। यह मूल्यांकन राज्यभर के सरकारी स्कूलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। विभाग के मुताबिक सितंबर में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का पहला आधार मूल्यांकन किया गया था जिसमें बच्चों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणित समझने की स्थिति का पता चला था। अब दूसरे मूल्यांकन में परखा जाएगा कि 45 दिन की अवधि में बच्चों की सीखने की गति में कितना सुधार हुआ है।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बच्चों की सीखने की स्थिति जानने का माध्यम है ताकि प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार सही शैक्षणिक सहयोग दिया जा सके और शिक्षक भी अपनी पढ़ाई की प्रक्रिया को और प्रभावी बना सकें। मूल्यांकन दो चरणों में होगा। 22 दिसंबर को हिंदी पढ़ने-समझने की क्षमता जांची जाएगी जिसमें शब्द, वाक्य और अनुच्छेद का आकलन किया जाएगा। 23 दिसंबर को गणित की मूल समझ जांची जाएगी जिसमें संख्या पहचान, जोड़ और घटाव शामिल हैं। पहले आधार मूल्यांकन में कक्षा दूसरी और तीसरी के लिए जो शिक्षक लगाए गए थे, वही शिक्षक इस बार भी जिम्मेदारी निभाएंगे। विभाग ने सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ पूरी कराई जाए ताकि हर बच्चे का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें