चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर सोमवार को सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश के कृषि यंत्र निर्मात
- फोटो : self
चंडीगढ़। प्रदेश में व्यापार और व्यापारी वर्ग की प्रगति के लिए किए जा रहे कार्यों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमियों से फीडबैक भी लेते रहते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कृषि यंत्र निर्माता, प्रगतिशील किसान व खाद्य प्रोसेसिंग क्षेत्र से जुड़े प्रदेश के उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान तंजानिया समेत अफ्रीका के देशों में व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा हुई है। अभी तंजानिया से प्लाईवुड निर्माता कच्चा माल मंगवा रहे हैं। ब्यूरो