फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तीन हजार से कम पेंशन वाले कर्मियों को मिलेगी बुढ़ापा पेंशन, सवा लाख ईपीएफ पेंशनभोगियों को फायदा

Mon, 23 Dec 2024 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये बुजुर्ग सम्मान भत्ते की मद में अलग से देगी। मामला विधानसभा में उठने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
pension new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी पेंशन तीन हजार रुपये से कम है। ऐसे कर्मचारियों की बुढ़ापा पेंशन के माध्यम से सरकार भरपाई करेगी। 
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। हरियाणा में हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) और माइनर इरीग्रेशन एंड ट्यूबवेल कार्पोरेशन (एमआईटीसी) सहित विभिन्न विभागों और बोर्ड, निगमों के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी ईपीएफ की पेंशन बुढ़ापा पेंशन की राशि से भी काफी कम है।

अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये बुजुर्ग सम्मान भत्ते की मद में अलग से देगी। मामला विधानसभा में उठने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की घोषणा की थी। आगे जब भी बुढ़ापा पेंशन की राशि बढ़ेगी तो ईपीएफ पेंशनभोगियों की राशि में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग का फील्ड को-आर्डिनेटर प्रोग्रामर इसे तुरंत वेरिफाई करेगा और तीन हजार रुपये से कम राशि की पेंशन पात्र व्यक्ति के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। इस बारे में हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सिटीजन आईडी से फैमिली आईडी ऑपरेटर्स के माध्यम से meraparivar.haryana.gov.in पर अपनी डिटेल भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें