फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 24 घंटे कर्मचारी रखेंगे जलघरों की निगरानी, खराब सीसीटीवी भी कराने होंगे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच जनस्वास्थ्य विभाग ने लिया सतर्कता-निगरानी का निर्णय
विज्ञापन

अनधिकृत व संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जाएगी नजर, प्रदेश में हैं पेयजल आपूर्ति से जुड़े 1712 जलघर
चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल आपूर्ति से जुड़े जलघरों की निगरानी शुरू करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने निर्णय लिया है कि 24 घंटे जलघरों की विभागीय कर्मचारी निगरानी रखें। इसके के लिए ड्यूटी भी तय करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जलघरों के निकट यदि सीसीटीवी कैमरे खराब हैं तो उन्हें तुरंत ठीक कराने के आदेश दिए गए हैं।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रदेशभर के अधिकारियों से विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। पेजयल आपूर्ति के लिए 1712 जलघरों के अलावा बरसाती पानी की निगरानी के लिए बने डिस्पोजल और दूषित पानी को ट्रीट करने के लिए स्थापित सभी एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की निगरानी करनी होगी। सभी जिलों के जिम्मेदार अधिकारियों से भी निगरानी, सतर्कता के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। जलघरों के निकट गेट हैं तो उन्हें लगाकर रखा जाए। जो भी अनधिकृत या संदिग्ध व्यक्ति जलघरों के निकट आते हैं तो पुलिस को सूचित किया जाए। जिन जलघरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं तो वहां लगाने को कहा गया है। विभागीय सूत्रों का यह भी कहना है कि दुश्मन देश के साथ तनाव की स्थिति में जनता से जुड़ी जरूरी सेवाओं को लेकर विशेष ध्यान रखना होता है, क्योंकि दुश्मनों की रडार पर जनता से जुड़े प्रतिष्ठान भी होते हैं। जलघरों के आसपास होमगार्ड की तैनाती करने का भी निर्णय लिया है। साथ ही सभी आवश्यक सेवाओं की सतत निगरानी के आदेश भी सरकार ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

वर्जन
जलघरों और पेजयल आपूर्ति से जुड़े प्रदेश में जो भी प्रतिष्ठान हैं उनकी सुरक्षा से कोई समझाैता नहीं होगा। सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए, यह आदेश दिए गए हैं।
देवेंद्र दहिया, इंजीनियर इन चीफ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें