चंडीगढ़। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली स्थित देवीलाल पार्क में 9 नवंबर को कर्मचारी संगठन महापुकार रैली का आयोजन करेंगे।
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बताया कि कर्मचारी संगठनों की रैली में राज्य के प्रत्येक गांव, शहर और सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, यूनिवर्सिटी, पालिका, परिषद, नगर निगम, पंचायत एवं प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले संगठित, असंगठित सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी शामिल होंगे।
उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी व कर्मचारी विरोधी होने के आरोप लगाए। सफाई कामगार संघर्ष समिति के बैनर तले होने वाली महापुकार रैली में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट दिलाने, ऑनलाइन हाजिरी प्रथा बंद करने आदि बिंदुओं पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ब्यूरो