फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: खाद काला बाजारी के आठ मामले पकड़े, खाद-बीज के दो नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के लिए जांच की। कुरुक्षेत्र विभागीय टीम ने पांच नमूने भी लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्यस्तरीय प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आदेश पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

सरकार ने खाद के साथ नकली बीज-कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, अकेले कुरुक्षेत्र में इस वर्ष 21 खाद के नमूने लिए गए। 30 कीटनाशक और 60 बीज के नमूने लिए गए। इसमें दो नमूनों के सैंपल फेल पाए गए।
तीन खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त: विभाग ने जून में प्रदेश में खाद की कालाबाजारी के आठ मामले पकड़े। दो सैंपल फेल तो तीन स्थानों पर खाद का स्टाॅक छुपाने और चार मामले कृषि के बजाय दूसरे प्रयोग में खाद के उपयोग के मामले भी सामने आए। जून में तीन खाद-बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए और चार को कारण बताओ नोटिस दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें