फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रशिक्षण अवधि में पटवारियों को अब 19,900 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले 10 हजार रुपये मासिक मानदेय की थी व्यवस्था, एक जनवरी 2025 से एरियर देने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में प्रशिक्षण ले रहे नवचयनित पटवारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने के लिए निदेशक भू-अभिलेख ने शनिवार को संबंधित विभागों और सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने एक सितंबर 2026 को सेवा नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की थी। अब प्रशिक्षण के दौरान पटवारियों को 10 हजार रुपये के बजाय 19,900 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
इसका लाभ एक जनवरी 2025 से दिया जाएगा। यानी पात्र पटवारियों को बढ़े हुए मानदेय के हिसाब से पिछला एरियर भी मिलेगा। निर्देशों के मुताबिक एक जनवरी 2025 के बाद पटवार प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लेने वाले पटवारियों को ज्वाइनिंग की तारीख से बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। अन्य सभी नवचयनित पटवारियों की ज्वाइनिंग तिथि एक जनवरी 2025 मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने अधिकारियों को नियमित नियुक्ति के लिए भेजी गई नवचयनित पटवारियों की सूची का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की सूची से मिलान करने को कहा है ताकि पात्रों को बढ़े मानदेय और बकाया राशि का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें