चंडीगढ़। डीएससी समाज के अनेक मांगों को लेकर धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खरकिया ने चंडीगढ़ में प्रदेश के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से मुलाकात की। संदीप खरकिया ने मंत्री अरविंद शर्मा को डीएससी समाज को नौकरियों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी देने की मांग की ताकि समाज के बच्चे भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में नौकरियों में उचित मान सम्मान मिल सके। संदीप खरकिया ने कहा कि हरियाणा सरकार में डीएससी लागू करवाने के लिए मंत्री अरविंद शर्मा का एम योगदान रहा है।