फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से होगी फसलों में बीमारियों की पहचान: हरियाणा में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट, सीएम सैनी ने दिए निर्देश

Thu, 12 Jun 2025 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड के बोर्ड और डायरेक्टर्स की 9वीं बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फसलों में बीमारियों की पहचान के लिए ड्रोन आधारित पायलट प्रोजेक्ट तैयार करें।
विज्ञापन
सीएम सैनी की अध्यक्षता में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब ड्रोन से फसलों में बीमारियों की पहचान होगी। हरियाणा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। ड्रोन तकनीक से कृषि और आपदा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हितों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड के बोर्ड और डायरेक्टर्स की 9वीं बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फसलों में बीमारियों की पहचान के लिए ड्रोन आधारित पायलट प्रोजेक्ट तैयार करें। पायलट चरण में आलू, चना, कपास, धान और सब्जियों जैसी फसलों को शामिल किया जाएगा। सीएम ने ‘ड्रोन दीदी योजना’ प्रशिक्षण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग प्राकृतिक खेती, विशेष रूप से जीवामृत के छिड़काव के लिए किया जाए। किसानों को इसका खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें