फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने हितैषी फाउंडेशन पंचकूला की ब्रांड एंबेसडर बनना स्वीकारा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर मृत्यु उपरांत अंगदान का संकल्प लिया। पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हितैषी फाउंडेशन के अनुरोध पर संस्था का ब्रांड एंबेसडर बनना स्वीकार किया है। साथ ही अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस अभियान को हरियाणा के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि अंगदान मानवता की सेवा का ऐसा माध्यम है जिससे मृत्यु के बाद भी दूसरों को जीवन की उम्मीद दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को समय रहते इस विषय की जानकारी देकर स्वेच्छा से अंगदान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने फाउंडेशन के प्रमुख भारत हितैषी को अपना अंगदान फॉर्म सौंपा व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल पर अपना पंजीकरण भी किया। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरित सेवा संकल्प अभियान में भी अंगदान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने फाउंडेशन के माध्यम से देहदान एवं अंगदान कर चुके लोगों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें