अमित आर्य को रोहतक यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। आर्य करीब 10 साल पूर्व सीएम मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर रह चुके हैं। वे भारत सरकार में आईबी मंत्रालय में सलाहकार भी रहे हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डा. अमित आर्य को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया है।