फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी चाैटाला परिवार में टकराव: अजय बोले- हर पोस्टर पर लगाएंगे पिता का फोटो, अभय ने कहा-गद्दार नहीं लगा सकते

Sat, 17 May 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जजपा के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने एलान किया कि वह अपने सभी पोस्टरों में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का फोटो लगाएगी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि गद्दार कैसे फोटो लगा सकते हैं।
विज्ञापन
अभय चाैटाला और अजय चाैटाला - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला व अभय चौटाला एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों के बीच टकराव पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत जजपा के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के एक एलान से हुई। पार्टी ने एलान किया कि वह अपने सभी पोस्टरों में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का फोटो लगाएगी। जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने कहा कि अब जजपा के पोस्टर पर ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर होगी। अजय ने कहा- हम सभी ने ओमप्रकाश चौटाला से राजनीति सीखी है। वे हम सभी के आदर्श हैं। इसलिए जजपा के सभी पोस्टरों पर चौटाला साहब की तस्वीर लगाई जाएगी। बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेता व जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी मौजूद रहे। 

इसके बाद इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि चौटाला साहब कह कर गए थे कि ये पार्टी के गद्दार हैं। गद्दार कैसे चौटाला साहब का फोटो लगा सकते हैं। यदि उन्होंने ऐसा किया तो इसका इलाज भी मेरे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें