फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी भर्ती में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव सही नहीं : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने की सांसद से मुलाकात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) पीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीजीटी भर्ती के तहत 2024-25 के लिए वैध बीसी प्रमाण पत्र होने के बावजूद कई उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया। जबकि सरकार की अधिसूचना के अनुसार ये प्रमाण पत्र पूरी तरह मान्य थे। हुड्डा ने भर्ती में पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए व बीसी-बी) के अभ्यर्थियों के साथ हो रहे कथित भेदभाव पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी की योग्यता भी पूरी करते हैं उन्हें सिर्फ प्रमाणपत्र के आधार पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर करना न केवल अन्याय है बल्कि उनके आरक्षण और रोजगार के अधिकारों का भी हनन है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधानसभा चुनाव से पहले भर्तियों के नियमों में लचीलापन दिखाया गया तो अब पिछड़ा वर्ग के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हुड्डा ने मांग की कि एचपीएससी सभी योग्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकाले। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि एचपीएससी प्रदेश की नौकरियां दूसरे राज्यों को देने की तैयारी कर रहा है। कहा कि हाल ही में बिजली विभाग की भर्ती में सामान्य वर्ग के 214 अभ्यर्थियों में से केवल 29 ही हरियाणा के थे। सांसद से मिले प्रतिनिधिमंडल में सुशील सोनी, अशोक कुमार, सुधीर, पल्लवी, रंजन, धर्मवीर, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें