फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पंचायती राज महानिदेशक ने सीईओ से मांगी लाखनमाजरा हादसे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी सीईओ को पत्र भेजकर विभाग के स्टेडियमों व खेल परिसरों का ब्योरा मांगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोहतक के लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के पांच दिन बाद पंचायती राज विभाग जागा है। विभाग के महानिदेशक ने इस स्टेडियम के रखरखाव से लेकर कहां और किस स्तर पर लापरवाही बरती गई इसकी रिपोर्ट रोहतक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मांगी है। विभाग ने अपने अधीन आने वाले स्टेडियमों व खेल परिसरों का ब्योरा भी सभी जिला परिषदों से मांगा है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के महानिदेशक अशोक मीना ने कहा कि लाखनमाजरा के स्टेडियम के रखरखाव का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों, किसकी जिम्मेदारी थी, यहां क्या काम होने थे और लापरवाही के लिए जिम्मेदार काैन है, आदि बिंदुओं की रिपोर्ट मांगी गई है। अगले दो से तीन दिनों में ब्योरा मिल जाएगा। महानिदेशक ने कहा है कि यदि पंचायती राज विभाग का स्टेडियम है तो निश्चित ताैर पर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई तय की जाएगी। महानिदेशक ने सभी जिलों के सीईओ को पत्र भेजकर तत्काल सभी खेल परिसरों या स्टेडियमों का ब्योरा मांगा है। साथ ही यदि किसी स्टेडियम या खेल परिसर में निर्माण कार्य कराने की आवश्यकता है तो इसता एस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें