फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डिजिटल क्राॅप सर्वेक्षण की अड़चनों से निदेशक को कराया अवगत, मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के 3312 गांवों में एग्रीस्टैक के तहत कराए जा रहे डिजिटल क्राॅप सर्वे (डीसीएस) और ई-गिरदावरी के दाैरान पटवारियों को आ रही अड़चनों से निदेशक को अवगत कराया। सोमवार को भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक के साथ दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई। एसोसिएशन में शामिल प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार से जिलेवार समस्याएं गिनवाईं।
विज्ञापन

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान जयबीर चहल और महासचिव सन्नी दहिया ने निदेशक डॉ. यशपाल से चंडीगढ़ स्थित राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्यालय में वार्ता की। एसोसिएशन के अनुसार, निदेशक ने आश्वासन दिया है कि जो भी परेशानी आ रही हैं उनका समाधान कराने का पूरा प्रयास होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें