- मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को फिर भेजा पत्र, बंद कराए गए स्कूलों की सूची मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को दोबारा सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे स्कूल तत्काल बंद कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट 2 नवंबर तक भेजने को कहा है।
निदेशालय के अनुसार इससे पहले 4 अगस्त 2026 को पत्र जारी कर विभागीय आदेशों का पालन करते हुए अवैध रूप से संचालित सभी गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। बंद कराए गए स्कूलों की सूची भी मांगी गई थी लेकिन संबंधित कार्यालयों से अब तक सूचना नहीं मिली है। निदेशालय ने पत्र की प्रति सभी अतिरिक्त जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।