फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएचबीवीएन की 16वीं खेलकूद प्रतियोगिता: 2 से 4 दिसंबर तक हिसार में होंगे मुकाबले, कर्मचारी लेंगे हिस्सा

Tue, 10 Nov 2026 09:23 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स की 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
रविंदर पानू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक हिसार के विद्युत नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता में निगम के 934 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं में पुरुष, महिला और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार प्रतियोगिता की अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय खेल समिति के महासचिव रविंद्र पानू के अनुसार पुरुष कर्मचारियों के लिए सर्कल और जोन स्तर पर मुकाबले होंगे, जबकि महिला कर्मचारियों की प्रतियोगिताएं जोन स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


क्रिकेट से लेकर कुश्ती तक होंगे मुकाबले
पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स की 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। जोन स्तर पर क्रिकेट और छह भार वर्गों में फ्रीस्टाइल कुश्ती भी आयोजित की जाएगी।

महिला कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और 500 किलोग्राम भार वर्ग में रस्साकशी होगी। वहीं, दिव्यांग कर्मचारी बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम में प्रतिभा दिखाएंगे।

दो दिसंबर को होगा उद्घाटन
प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह 9:30 बजे मार्च पास्ट और 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा। खिलाड़ियों को मूल कर्मचारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। केंद्रीय खेल समिति खिलाड़ियों के भोजन और आवास की व्यवस्था करेगी।

निगम के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना है। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे और इनके आधार पर ओवरऑल विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में अनुशासनहीनता, शराब सेवन और डोपिंग पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें