फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान से बाजरा तक की खरीद में किसानों को लूट रही सरकार : ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में धान और बाजरा की फसलों की खरीद में किसानों के साथ लूट का आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने रविवार को बयान जारी करके आरोप लगाए हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार मंडियों और क्रय केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं कर सकी।
ढांडा ने कहा कि हरियाणा में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हुए 14 दिन हो चुके हैं लेकिन नायब सिंह सैनी की सरकार के तमाम वादों और दावों के बावजूद किसानों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मंडियों में न तो खरीद व्यवस्था सुचारू है और न ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के अन्नदाताओं को मंडियों में दलालों और बिचौलियों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढांडा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन हरियाणा के अधिकांश जिलों की मंडियों में किसानों को 1700 से 1900 रुपये तक ही दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तक का सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें