ग्रुप सी व डी के रिक्त पदों का मांगा ब्योरा
चंडीगढ़। हरियाणा में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के रिक्त पदों का ब्योरा सरकार ने 15 नवंबर तक मांगा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी की आयोजित हो चुकी परीक्षा का परिणाम घोषित करने की बात लंबे समय से कर रहा है और अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। करेक्शन पोर्टल भी 28 अक्तूबर तक खोला गया था।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि वह पूर्व अग्निवीरों को छोड़कर ग्रुप-सी पदों की नई और वापस ली गई मांगों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर 15 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपलोड करें। ब्यूरो