हरियाणा सरस्वती नदी बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित केंद
- फोटो : हरियाणा सरस्वती नदी बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और श्री श्री रवि शंकर। स्रोत : धूमन सिंह
चंडीगढ़। राष्ट्रीय नदी संगम भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्री रवि शंकर और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सरस्वती नदी बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच को सम्मानित किया। सरस्वती नदी के स्रोतों को फिर से तलाशने और जल संरक्षण के कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। धूमन सिंह ने कहा इस राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए सौभाग्य की अनुभूति है। उन्होंने आयोजक राष्ट्रीय नदी परिषद के अध्यक्ष रमन कांत और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा जल शक्ति मंत्रालय का आभार जताया है।