चंडीगढ़। हरियाणा में रिटायर किए जा चुके दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को विभाग दोबारा नौकरी पर नहीं रखेंगे। वित्त विभाग ने बुधवार को सभी विभागों को निर्देश जारी कर कहा है कि तीन फरवरी 2026 की अधिसूचना के आधार पर नौकरी से हटाए जा चुके कर्मचारियों को दोबारा जाॅइन न कराया जाए। वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को एडवोकेट जनरल की 31 अगस्त और 14-15 सितंबर की राय भेजी है। उनसे कहा है कि अदालत से राहत पाए कर्मचारियों के मामलों में जल्द जवाब दाखिल करें।