फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विभागीय परीक्षाएं 15 से 19 दिसंबर तक करवाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होंगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये परीक्षाएं सहायक आयुक्त व अतिरिक्त सहायक आयुक्त समेत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन, कृषि और बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, जेल, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, पंचायती राज, वन्यप्राणी सरंक्षण और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव को 24 नवंबर तक आवेदन करना होगा। केंद्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते, उन्हें इस संबंध में सूचना समय रहते केन्द्रीय परीक्षा समिति के सचिव को देनी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें