फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विदेश सहयोग विभाग की बेवसाइट न हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात माह से अपने दफ्तर में शिफ्टिंग की चल रही तैयारी, प्रति माह 1.70 लाख किराया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशवासियों को दूसरे देशों में रोजगार दिलाने, दूसरे देशों के साथ व्यापार का तालमेल बैठाकर प्रदेश में निवेश बढ़ाने और विदेश में रहने वाले हरियाणवी लोगों की सहायता की मंशा से विदेश सहयोग विभाग, हरियाणा की शुरुआत हुई। अभी तक न विभाग की कोई अपनी आधिकारिक निजी वेबसाइट है और न ही निजी हेल्पलाइन नंबर संचालित हो सका है। इसके अतिरिक्त सात माह से अपने नए दफ्तर में शिफ्टिंग की तैयारी भी चल रही है।

वर्तमान में हरियाणा विदेश सहयोग विभाग का दफ्तर सेक्टर-17 स्थित एक अन्य विभागीय दफ्तर के साथ संयुक्त रूप से चल रहा है। इसी विभाग के उपकरण व संसाधनों के इस्तेमाल भी किया जा रहा है। हालांकि, अब विभागीय अधिकारियों ने 1 नवंबर 2024 से सेक्टर-बी स्थित एससीओ नंबर-108-109 को किराये पर लिया है, जो विदेश सहयोग विभाग के दफ्तर को विस्तृत तरीके से संचालित करने की योजना है। इस 2400 स्क्वायर फीट वाले नए दफ्तर का प्रति माह 1,70,168 रुपये किराया जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दफ्तर शिफ्ट होत ही बड़े पैमान पर शुरू होगी कार्ययोजना: अमित अग्रवाल
विभाग के एसीएस आईएएस अमित अग्रवाल ने बताया कि कुछ ही दिनों में विभाग नए दफ्तर में शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद विभाग द्वारा तैयार बड़े पैमाने पर कार्ययोजना शुरू की जाएगी। इनको एनआरआई ग्रीवेंस सेल के साथ भी जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त युवाओं को डंकी रूट्स से विदेश युवाओं जाने से रोकने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के साथ मिलकर उन्हें रोजगार भी प्रदान कराया जाएगा। अभी एचकेआरएन को लाइसेंस भी मिल चुका है। अभी तक युवाओं से आवेदन एचकेआरएन को पोर्टल पर मांगा जाते हैं, इसके बाद विभाग की वेबसाइट से प्रदेश में रहने वाले युवाओं के साथ-साथ विदेश रहने वाले हरियाणा वासियों की पूरी मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें