फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा नेता देवेंद्र अत्री के खिलाफ चुनाव याचिका रद्द करने की मांग, फैसला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उचाना विधानसभा चुनाव में भाजपा के देवेंद्र अत्री की जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को रद्द करने के लिए दाखिल अर्जी पर हाईकाेर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हालांकि कोर्ट ने मुख्य चुनाव याचिका पर सुनवाई टाल दी है। सुनवाई के दौरान विधायक देवेंद्र अत्री की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल जैन ने हाईकोर्ट को बताया कि याचिका का कोई आधार नहीं है। निर्वाचन रद्द करने के लिए भी याचिका में काेई ठोस आधार नहीं दिए गए हैं। इस प्रकार यह चुनाव याचिका और कुछ नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयाेग है। अत्री ने यह अर्जी दाखिल करते हुए मुख्य चुनाव याचिका को रद्द करने की मांग की है। कोर्ट ने इस अर्जी पर सभी पक्षों को सुनने के बाद वीरवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। उचाना कलां सीट से जीते भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को कुल 48968 वोट मिले थे। वहीं, बृजेंद्र सिंह को 48936 मत पड़े थे। तीसरे नंबर पर आजाद प्रत्याशी विजेंद्र 31456, अन्य आजाद प्रत्याशी विकास 13458 वोट और पांचवें नंबर पर रहे दुष्यंत चौटाला को कुल 7950 वोट मिले थे। बृजेंद्र सिंह ने 32 मतों से मिली हार के बाद चुनाव याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें