चंडीगढ़। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने स्कूल सोसायटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि सोसायटी एक्ट 2012 के तहत नवीनीकरण और 700 रुपये वार्षिक फीस की ऑनलाइन व्यवस्था 2017 से शुरू हुई, लेकिन जुर्माना 2013 से ही लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फीस ऑनलाइन न करने पर 20 रुपये प्रतिदिन जुर्माना तय किया गया, जबकि इसकी सही जानकारी स्कूलों को नहीं दी गई। इससे कई सोसायटियों पर भारी जुर्माना लग गया है। इससे पूर्व संघ का प्रतिनिधिमंडल 17 अक्तूबर 2025 और 29 जनवरी 2026 को सीएम से मिल चुका है, जहां जुर्माना माफी का आश्वासन मिला था। लेकिन छह महीने बाद भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। ब्यूरो