फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मृत सफाईकर्मियों के परिवारों को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नाैकरी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने दिल्ली-मुंबई हाईवे पर फिरोजपुर झिरका में हुए हादसे पर रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही के साथ ही घटना को लेकर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 26 अप्रैल को सात ठेका सफाई मजदूरों की माैत और चार घायल कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और एक-एक सरकारी नाैकरी देने की मांग की। घायलों के लिए मुफ्त उपचार और 10-10 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें