दीपेंद्र बोले-नौजवानों की टीम के साथ मिलकर हरियाणा के हकों के लिए मजबूती से लड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस की नवनिर्वाचित टीम ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दिल्ली आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान से मुलाकात की। हरियाणा युवा कांग्रेस नव निर्वाचित 31 में से 30 जिला प्रधान, 80 से अधिक विधानसभा प्रधान, प्रदेश सचिव, जिला महासचिव सहित आदि पदाधिकारी शामिल रहे। युवा कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद जयप्रकाश एवं सांसद वरुण मुलाना का किया धन्यवाद किया और वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया। दीपेंद्र हुड्डा व उदयभान ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नौजवानों की इस टीम के साथ मिलकर हम हरियाणा के हकों के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।