फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने प्रदेश सरकार के भ्रष्ट व नकारा तंत्र की पोल खोली : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश के बाद हुए जलभराव, सड़कें धंसने, रास्तों पर लंबे जाम लगने की खबरों को चिंताजनक बताया। हुड्डा ने बयान जारी करके कहा कि पहली ही बरसात में सरकार के पानी निकासी के दावों की असल स्थिति जनता के सामने आ चुकी है। इसने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भी पोल खोलकर रख दी है। गांवों से लेकर शहरों तक जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने से फसल, संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

राज्य के अधिकांश जिलों में जलनिकासी व्यवस्था न होने के कारण खेतों, गलियों, सड़कों, कॉलोनियों, प्रमुख मार्गों और अंडरपास में पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई कॉलोनियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर घुटनों तक पानी भर गया है। सड़कों पर कीचड़, फिसलन, बदबू फैलने से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। सरकार सुनिश्चित करे कि जलभराव वाले निचले इलाकों में पर्याप्त संख्या में पंप, बिजली मोटर, बिजली कनेक्शन आदि की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें