फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा ने उठाया सवाल, कहा- किसानों के खाद पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खाद के संकट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सरकार से भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल पूछा है। सांसद दीपेंद्र ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि हरियाणा के किसानों पर खाद संकट की मार, भाजपा के डबल इंजन में चाैतरफा हाहाकार...। इसके साथ ही खाद को लेकर किसानों को होने वाली परेशानी का भी मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन




भाजपा सरकार में खाद माफिया को संरक्षण : अभय
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने प्रदेश में खाद के लिए हो रही मारामारी पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से हर साल खाद की जानबूझ कर किल्लत की जाती है और फिर उसकी कालाबाजारी की जाती है। खाद की कालाबाजारी का पूरा खेल खाद माफिया के माध्यम से भाजपा सरकार के संरक्षण में किया जाता है। किसान खाद के लिए परेशान है। हद तो तब होती है सभी किसानों को आधार कार्ड दिखाने पर यूरिया के मात्र पांच और डीएपी के मात्र तीन बैग मिलते हैं, जबकि बारिश के बाद किसानों को अधिक खाद चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें