फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महीने की एक रात गांव में गुजारेंगे डीसी व पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे

Sat, 04 Jan 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अब सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्त और जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उपायुक्त को हर हफ्ते साप्ताहिक समन्वय बैठक भी करनी होगी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब डीसी व जिला पुलिस अधीक्षक को महीने की एक रात अपने जिले के किसी एक गांव में गुजारनी होगी। रात्रि ठहराव के दौरान अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और उन समस्याओं को दूर करेंगे। अधिकारियों को रात्रि ठहराव की मासिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजनी होगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस संबंध में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी किए थे। अब सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्त और जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उपायुक्त को हर हफ्ते साप्ताहिक समन्वय बैठक भी करनी होगी, जिसमें नशे की रोकथाम, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक प्रणाली से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें