फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षाओं की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षाओं की तिथियां घोषित हो गई हैं। परीक्षार्थियों को तीन बैचों में बांटा गया है। पहले बैच की परीक्षा 28 से 30 अप्रैल, दूसरे बैच की एक से तीन मई और तीसरे व अंतिम बैच की परीक्षाएं पांच से सात मई तक होंगी। सुपर-100 के तहत नीट, एनडीए, आईआईटी समेत अन्य परीक्षाओं की मुफ्त में तैयारी करवाई जाती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण की परीक्षा में मेरिट में रहे विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव बारना में स्थित सुपर-100 कैंपस में बुलाया गया है। परीक्षा पास करने वाले चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष के लिए सुपर-100 कैंपस में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें