फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एक दिन में 43 स्थानों पर फसल अवशेषों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक मामलों की संख्या 108 हुई, सोनीपत, झज्जर और पलवल में सर्वाधिक मामले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य में रबी सीजन के दाैरान फसल अवशेषों में आग लगाने के मामले थम नहीं रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का निगरानी तंत्र भी इस बार फेल होता दिख रहा है। प्रदेश में एक दिन में 43 स्थानों पर फसल अवशेषों में आग लगाने के मामले चिह्नित किए गए हैं। पिछले 22 दिनों में अभी तक 108 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से निगरानी जारी है। अभी तक सोनीपत में 18, झज्जर में 16, पलवल में 14 और फरीदाबाद में 7 मामले चिह्नित किए गए हैं। इनके अलावा करनाल, पानीपत, रोहतक में 6-6 मामले चिह्नित हुए हैं। जींद में 5 और गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र में 4-4 मामले सामने आए हैं। अंबाला, भिवानी, कैथल में 2-2 मामले मिले हैं। मेवात में भी 1 मामला सामने आया है। वर्ष 2022 में 1 से 22 अप्रैल के बीच 135 मामले चिह्नित किए गए थे। इसी अवधि में 2023 में 108, 2024 में 50 और 2025 में 100 मामले चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें