फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गोशालाओं में लगेंगे गोबर गैस प्लांट, पशुओं की नस्ल सुधार के लिए भी होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि एवं कल्याण मंत्री ने हिसार एयरपोर्ट पर निर्मित होने वाले गोदाम के कार्य की भी समीक्षा की
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अब गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने के लिए काम होगा। साथ ही गोवंशों की नस्लों को सुधारने के लिए करनाल स्थित नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम होगा। ताकि आधुनिक तकनीक को सीखने, पशुओं की नस्ल और उनके दुग्ध उत्पादन में सुधार हो सके।
पशुपालन व डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री राणा ने बैठक के दाैरान कहा कि सभी गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट स्थापित करें। इसके अलावा यहां पर गोबर से ही पेंट बनाने और दूध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने की संभावनाओं की भी तलाश करें। मंत्री राणा ने मार्च 2025 में बजट की घोषणाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

मंत्री ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम से संबंधित घोषणाओं की भी समीक्षा करते हुए निगम के अधिकारियों को आदेश दिए कि राज्य में 3 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम जल्द से जल्द बनाए जाएं। इस दौरान कोशिश करें कि गोदाम के पास ही अतिरिक्त जमीन उपलब्ध हो ताकि साथ में ही फसलों का खरीद केंद्र बनाया जा सके। इससे जहां फसल की ढुलाई का खर्च बचेगा अनाज मंडियों में भीड़ भी कम होगी।

उन्होंने आधुनिक तकनीक का एक लाख टन क्षमता का प्रस्तावित सायलो और हिसार एयरपोर्ट पर बनने वाले गोदाम के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। मंत्री ने महिलाओं को डेयरी स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की जानकारी दी। गो सेवा आयोग के तहत पंजीकृत गौशालाओं में शेड बनाने, गौ अभ्यारण्य स्थापित करने, पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाई, उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरणों को लेकर भी समीक्षा की।
विज्ञापन


इसी तरह से जर्जर हालत के पशु चिकित्सा भवनों को जरूरत के अनुसार मरम्मत कराने और नया भवन बनाने के भी आदेश दिए हैं। बैठक में हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें