चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक बार फिर सरकारी भर्ती में भाजपा के गड़बड़झालों की पोल खुल गई है। हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार की भर्तियों पर सवालिया निशान लगा दिया है। 2019 के बाद हुई सभी भर्तियों के परिणाम दोबारा जारी करने होंगे।
कहा कि सरकार ने गलत नियमों के तहत ये भर्तियां की हैं। कच्ची और पक्की दोनों तरह की नौकरी करने वालों के सिर पर बेरोजगारी की तलवार लटकी हुई है। सामाजिक आर्थिक आधार पर अंक देने की नीति को भाजपा सरकार कोर्ट में डिफेंड नहीं कर पाई। ब्यूरो