हरियाणा सरकार ने प्रदेश की आठ नगर निगमों में पार्षद मनोनीत कर दिए हैं। इसी तरह से 72 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भी पार्षद मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की तरफ से यदि नगर निगमों की बात करें तो यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और हिसार में तीन-तीन पार्षदों को मनोनीत किया है, इस तरह से इन आठ निगमों में 24 पार्षद मनोनीत किए हैं। वहीं, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में दो से तीन पार्षद मनोनीत किए गए हैं।