चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल ) के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लगे अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। इन कर्मियों का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था। इस बीच हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 में संशोधन को भी अधिसूचित कर दिया गया है और नियमों का निर्माण अंतिम चरण में है। हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया है कि यह कदम राज्य सरकार द्वारा अनुबंध कर्मचारियों को राहत प्रदान करने और नई नीति आने तक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।