फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस 25 अप्रैल से 10 जून तक चलाएगी संविधान बचाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित बैठक में संविधान बचाओ अभियान के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक के दौरान 25 अप्रैल से लेकर 10 जून तक संविधान बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत तीन मई से लेकर 10 मई तक जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी। 20 मई से 30 मई तक घर-घर संविधान बचाओ अभियान चलेगा। बैठक के दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश कुमार के बयान को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

हालांकि, बैठक के दौरान किसी अन्य मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की गई। यह बैठक हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया की सुनवाई के दिन से ‘संविधान बचाओ अभियान’ के लिए केंद्रीय कांग्रेस ने पांच सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है। इसे हरियाणा समेत सभी राज्यों में लागू किया जाना है। बैठक के दौरान बीके हरिप्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम को एकजुट होकर सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें