फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचसीएस को विधानसभा सचिव बनाने पर कांग्रेस सांसद ने राज्यपाल से भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहली बार एचसीएस अधिकारी को विधानसभा सचिव नियुक्त करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने राज्यपाल असीम घोष को पत्र लिखकर इस नियुक्त को नियमों के खिलाफ बताते हुए पुनर्विचार करने और किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (यदि कोई अधिकारी नियुक्त किया ही जाना है) को हरियाणा विधानसभा सचिव पद पर नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन



सांसद ने पत्र में लिखा है कि एचसीएस अधिकारी को हरियाणा विधानसभा सचिवालय सेवा नियम के वैधानिक नियमों के विरुद्ध सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता रहा है। केवल नौ वर्ष की सेवा अवधि वाले कनिष्ठ अधिकारी को नियमों के विरुद्ध नियुक्त करना राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था का अपमान है। इससे हरियाणा विधानसभा के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नियमों का उल्लंघन कर कनिष्ठ अधिकारी को विभागाध्यक्ष नियुक्त करने से वरिष्ठ अधिकारियों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों का मनोबल गिर चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें