फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विशेष गहन पुनरीक्षण की निगरानी के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए समिति में कई वरिष्ठ नेताओं व विशेषज्ञों को शामिल किया गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने अपनी राज्यस्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति का गठन किया है। इस समिति में कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों व कानूनी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


समिति में विधायक अशोक अरोड़ा, चौधरी आफताब अहमद व चंद्र प्रकाश, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल व डॉ. एमएल रंगा, धर्मवीर गोयत, रिटायर्ड आईएएस विनय यादव, एडवोकेट बिजेंद्र रंगा, मोहन ढिल्लों और सुरेंद्र शर्मा को स्थान दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मतदाता सूचियों की निष्पक्षता, पारदर्शिता व शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें